19 Apr 2024, 04:18:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

साइप्रस में कोरोना के 13 नए मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 10:05AM | Updated Date: Mar 17 2020 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एथेंस। साइप्रस में मंगलवार को जानलेवा कोरोना वायरस के 13 नए मामले दर्ज किये गए जिसके बाद देश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 46 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा,‘‘कोरोना वायरस की चपेट में आये 13 नये लोगों में से दस चिकित्सक कर्मी है जो हाल ही में एक मरीज के संपर्क में आये थे जबकि एक ब्रिटैन और एक यूनान का नागरिक है।’’ सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए देश में विदेशियों के प्रवेश पर रोक भी लगा दी है। 

गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक विश्व के 110 से अधिक देश आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »