25 Apr 2024, 19:04:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना पीड़ितों की संख्या 94 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 2:41PM | Updated Date: Mar 16 2020 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में कोरोना वायरस के 42 नये मामले सामने आने के साथ ही सोमवार तक इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 94 हो गयी। प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी  पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना वायरस के नये मामले उन तीर्थयात्रियों की है, जो हाल ही में ईरान से लौटे हैं। अब तक के कुल मामलों में सबसे अधिक सिंध प्रांत से है, जहां 76 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय के मीडिया समन्वयक मीरान युसूफ ने 76 में से दो पीडिंतो के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रवक्ता वसीम ख्वाजा ने बताया कि एक महिला समेत दो पीडिंत अमेरिका की यात्रा करते रहे हैं और इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »