16 Apr 2024, 14:25:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में कोरोना वायरस से अब तक 3213 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 10:39AM | Updated Date: Mar 16 2020 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में खतरनाक कोरोना वायरस से 14 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालो की संख्या बढ़कर 3213 हो गयी जबकि 80860 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। चीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति ने सोमवार को यह जानकारी दी। समिति ने कहा,‘‘ राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति को देश के 31 प्रांतों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 80866 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है और करीब 1316 लोगों को जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।’’ स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार हुबेई प्रांत में रविवार को इस महामारी से 14 लोगों की मौत और 16 नये संक्रमण की रिपोर्ट मिली है। 

आयोग ने कहा कि इस बीच 41 नए संदिग्ध मामले सामने आए। इसके अलावा रविवार को 838 लोगों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गंभीर मामलों में गिरावट देखी गयी और यह घटकर 3032 रह गये। हांगकांग में 84, मकाओ में 10 और ताइवान में 20 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के अधिक देश आ गये हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »