26 Apr 2024, 02:19:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उजबेकिस्तान में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 4:54PM | Updated Date: Mar 15 2020 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताशकंद। उजबेकिस्तान ने हाल में फ्रांस से लौटे अपने एक नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है। उजबेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि साइंटिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने इस नागरिक में कोविद-19 का लक्षण पाये जाने की  पुष्टि की है।

बयान में कहा गया कि अधिकारियों ने उस व्यक्ति का पहले ही पता लगा लिया था, जो वायरस से संक्रमित रोगी के संपर्क में आया था और उसी विमान से उजबेकिस्तान आया था, जिसमें वे लोग भी आए थे। अधिकारी उनका पता लगा रहे हैं। फ्रांस उन यूरोपियन देशों में शामिल है जो कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित  हैं। यहां 4400 से अधिक मामले सामने आये हैं तथा 91 लोगों की मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »