26 Apr 2024, 03:52:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रवांडा और नामीबिया भी कोरोना की चपेट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 12:41AM | Updated Date: Mar 15 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किगाली। विश्व में जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच  अफ्रीकी देश रवांडा और नामीबिया भी इसकी चपेट में आ गये हैं। नामीबिया में शनिवार को दो और रवांडा में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। रवांडा में शनिवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। रवांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि एक भारतीय नागरिक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। बयान के अनुसार यह भारतीय नागरिक आठ मार्च को रवांडा आया था।
 
उसने 13 मार्च को एक अस्पताल में अपनी जांच करायी थी और अब उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।   मंत्रालय ने बताया कि उसका इलाज जारी है और हालत स्थिर है। इस बीच नामीबिया के स्वास्थ्य मंत्री कालुम्बी शंगुला ने आज बताया कि देश में एक युगल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जो स्पेन से यहां घूमने आया था।  उन्होंने बताया कि एक निजी डॉक्टर ने दोनों की जांच की थी और उनके खून के नमूने जांच के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजे गये थे जहां से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों अनुसार दोनों की देखरेख की जा रही है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »