17 Apr 2024, 01:16:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ग्वाटेमाला में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2020 9:02AM | Updated Date: Mar 14 2020 9:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेती ने देश में कोरोनोवायरस के पहले मामले की पुष्टि की है। जियामाटेती ने शुक्रवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ ग्वाटेमाला का यह मरीज कल परिवार के साथ इटली की यात्रा से लौटा है। हमारे यहां यह पहला मामला है।’’   

राष्ट्रपति के अनुसार कोरोना से संक्रमित इस मरीज को हवाई अड्डे से सीधे अस्पताल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि पुरी दुनिया में इस बीमारी से कम से कम 5000 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 137000 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है तथा कम से कम 69000 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »