29 Mar 2024, 03:20:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित 46 भारतीय ईरान से मुंबई पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 7:40PM | Updated Date: Mar 13 2020 8:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित ईरान से 46 भारतीयों को लेकर एक विमान आज मुंबई पहुंचा।
जिस विमान से 46 भारतीयों को ईरान से लाया गया, उस विमान को हवाई अड्डे में अलग-थलग स्थान पर खड़ा किया गया ताकि विमान के अन्य यात्रियों के संपर्क से दूर रहे।
 
सूत्रों के अनुसार सभी यात्रियों को एक भारतीय नौसेना टीम द्वारा घाटकोपोर उपनगर में नौसैनिक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच में सभी यात्री कोरोना संक्रमण से सुरक्षित पाये गये। मौजूदा स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार ईरान से लाये गये यात्रियों को अभी सबसे अलग रखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »