19 Apr 2024, 06:41:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल में कोरोना वायरस से पीडितयों की संख्या 100 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 1:01AM | Updated Date: Mar 13 2020 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अवीव। इजरायल में कोरोना वायरस से पीडित लोगों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को  इसकी पुष्टि की।  गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस समय 91 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और तीन लोगों को पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को जारी एक आदेश में  विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों  को अनिवार्यत: अलग रखा जाएगा और उन्हीं पर्यटकों को इजरायल आने की अनुमति दी जाएगी जो कम से कम अपने घरों में  दो हफ्तों से रहे हों।

इसके अलावा जो पर्यटक इस समय इजरायल में हैं, उन्हें यहां से जाने और फिर इजरायल लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कोरोना वायरस  को महामारी घोषित कर दिया था और विश्व में इस बीमारी से पीडित लोगों की संख्या 126,000 पार कर चुकी है तथा 4600 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से 68,000 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »