18 Apr 2024, 15:56:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस से पहली मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2020 7:33PM | Updated Date: Mar 12 2020 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वियना। ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस के कारण एक बुजुर्ग की मौत के साथ ही देश में इस संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया है। ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि इटली से लौटे इस 69 वर्षीय व्यक्ति को पहले से भी कुछ बीमारियां थी। उसकी कैसर फ्रांज जोसफ अस्पताल में आज मौत हो गयी।  
 
ऑस्ट्रिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस की जांच के लिए 5869 परीक्षण किये गये जिनमें से 302 में इस बीमारी की पुष्टि हुई। चार मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कोरोना वायरस के प्रकोप को महामारी घोषित कर दिया।
 
इससे पहले ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने देश में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कई प्रतिबंधात्मक उपायों की घोषणा की, जिसमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होने की पुष्टि करने वाले चिकित्सा प्रमाण पत्र के बिना इटली से आने वाले लोगों के लिए प्रवेश प्रतिबंध भी शामिल हैं। 
 
विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में कक्षाओं को निलंबित कर दिया गया है तथा संभव होने पर दूरस्थ शिक्षा प्रदान की व्यवस्था की गयी है। नियोक्ताओं को कर्मचारियों को घर पर काम करने की अनुमति देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। देश ने इटली से आने वाले सभी विमानों के उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया है और इटली से ऑस्ट्रिया जाने वाली ट्रेन सेवा भी स्थगित कर दी है। विदेश मंत्रालय प्रभावित क्षेत्रों से ऑस्ट्रिया के लोगों की वापसी में जुटा हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »