24 Apr 2024, 08:44:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में हवाई हमलों में 26 इराकी लड़ाकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2020 4:03PM | Updated Date: Mar 12 2020 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के पूर्वी दयर अल जोर प्रांत में बुधवार रात को किए गए हवाई हमलों में कम से कम 26 इराकी लड़ाकों की मौत हो गई। गैर सरकारी संगठन ने यह जानकारी दी है। सीरियाई आब्जर्वेटरी फॉर ‘मून राइट्स  के मुताबिक ये हवाई हमले अमेरिकी गठबंधन सेनाओं की ओर से किए गए हैं और इन्हें दयर अल जोर प्रांत के अल बुकामल शहर में अंजाम दिया गया था। ये सभी लड़ाके इराकी संगठन पापुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज से संबद्ध थे। इससे पहले ब्रिटेन की एक संस्था ने कहा था कि अज्ञात विमानों ने अल बुकामल शहर में कम से कम दस हवाई हमले किए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »