24 Apr 2024, 20:58:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के हुबई में कोरोना वायरस के मामलों में कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2020 11:14AM | Updated Date: Mar 12 2020 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। चीन के हुबई प्रांत में बुधवार को जानलेवा कोरोना वायरस के केवल आठ मामले दर्ज किये गए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य समिति ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को हुबई प्रांत में कोरोना वायरस से दस लोगों की मौत हुई है जिनमें से सात लोगों की मौत वुहान में हुई हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार हुबई में अबतक कोरोना के 67,781 के मामले दर्ज किये जा चुके हैं।

समिति ने बताया कि वुहान में कोरोना वायरस के अबतक 49,986 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है और इस जानलेवा वायरस से अबतक 2430 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा हुबई प्रांत 1242 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी जिसके बाद ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 50,298 हो गयी हैं। कोरोना से संक्रमित 12,769 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती है जिनमें से 3453 की हालत गंभीर और 727 की हालत अति गंभीर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »