28 Mar 2024, 22:01:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना : ट्रंप ने यूरोपीय देशों से अमेरिका की यात्रा पर लगायी रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2020 11:12AM | Updated Date: Mar 12 2020 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अमेरिका ने ब्रिटेन को छोड़ कर यूरोप के बाकी सभी देशों से अमेरिका आने वाले लोगों पर 30 दिनों के लिये रोक लगा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात को कहा, ‘‘यह पाबंदी शुक्रवार की आधी रात से लागू हो जाएगी। हम कोरोना वायरस से इस लड़ाई में नाजुक मोड़ पर हैं।’’ ट्रंप ने सभी अमेरिकी नागरिकों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की भी है। अमेरिका में कोराना वायरस से अबतक 1,000 से अधिक अमेरिकी संक्रमित हुए हैं और देशभर में करीब 38 लोगों की मौत गयी है। ट्रंप ने इससे पहले चीन और ईरान की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »