25 Apr 2024, 15:19:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में हिमस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2020 11:22AM | Updated Date: Mar 11 2020 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अब्बोटाबाद जिले के एक पहाड़ी इलाके में हिमस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। एआरवाई मीडिया के अनुसार हिमस्खलन मंगलवार रात को हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गये।
 
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।   स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब्बोटाबाद जिले के नथिया गली रिसोर्ट के पास हिमस्खलन की चपेट में आ कर कई वाहनों को भी नुकसान पंहुचा है और कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिŸक हिमस्खलन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »