19 Apr 2024, 12:56:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में कोरोना वायरस से अबतक 3158 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2020 10:43AM | Updated Date: Mar 11 2020 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में खतरनाक कोरोना वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़कर 3158 हो गयी जबकि 80,770 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 61,000 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गयी हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति ने बुधवार को यह जानकारी दी। समिति ने कहा,‘‘राज्य स्वास्थ्य समिति को देश के 31 प्रांतो से मिली जानकारी के अनुसार अबतक करीब 80,778 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है और करीब 16,145 मरीजों को सख्त निगरानी में रखा गया है जिनमें से 4492 की हालत गंभीर है।
 
करीब 61,475 मरीजों को ठीक होने के बाद से अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। समिति ने बताया कि पिछले 24 घंटों में हालांकि देशभर में कोरोना वायरस के 24 मामले ही दर्ज किये है और 1578 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है तथा इस दौरान 22 लोगों की मौत हुई हैं। कई लोगों को निगरानी में भी रखा गया है। गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 104 से अधिक देश आ गये हैं और इससे मरने वालों की संख्या 4270 हो चुकी है जबकि 118,129 लोग इस वायरस से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »