24 Apr 2024, 15:06:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में रूसी नागरिक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2020 9:11AM | Updated Date: Mar 11 2020 9:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने न्यूयॉर्क में स्थित रूसी वाणिज्य दूतावास को  किरिल फिरसोव नामक उसके एक नागरिक को हिरासत में लेने की जानकारी दी है। फिरसोव पर महत्वपूर्ण डाटा बेचने का आरोप है। रूसी वाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता एलेक्सी तोपोलस्की ने यह जानकारी दी। 

तोपोलस्की ने कहा, ‘‘ अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हमें बताया कि फिरसोव को सात मार्च को हिरासत में लिया गया है। उसे फिलहाल मैनहैटन के हिरासत केन्द्र में रखा गया है।’’ फिरसोव को न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »