25 Apr 2024, 22:15:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 510 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2020 5:27PM | Updated Date: Mar 10 2020 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय सरकारों ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस जापान में मंगलवार को कोरोना वायरस के दो नये मामलों की पुष्टि हुई जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 510 हो गयी। जापान में जिन 510 मामलों की पुष्टि हुई है उनमें वायरस से प्रभावित डायमंड प्रिंसेस क्रूज शिप से संबंधित मामले शामिल नहीं हैं। इनमें ज्यादातर मामले शहर के सबसे उत्तरी प्रांत होक्काइडो में हैं जहां 108 मामलों की पुष्टि हुई है और  आपातकाल की स्थिति घोषित की गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय अधिकारियों के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, आईची प्रीफेक्चर ने 86, टोक्यो ने 64, ओसाका ने 55, कनागावा ने 41 और चिबा प्रीफेक्चर ने 22 कोविड??-19 संक्रमित मामलों की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में 33 रोगी गंभीर रूप से बीमार हैं और श्वसन सहायता प्राप्त करने के लिए वेंटिलेटर पर हैं या उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए गहन देखभाल इकाइयों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जापान में वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा फिलहाल 16 है, जिसमें डायमंड प्रिंसेस के क्रूज पर संक्रमित लोग भी शामिल हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि ठीक होने के बाद कुल 346 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »