28 Mar 2024, 15:08:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नयी हथियार नियंत्रण संधि में शामिल हों रूस के घातक हथियार : अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2020 5:02PM | Updated Date: Mar 10 2020 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि हथियारों की होड़ पर नियंत्रण पाने के लिए उसके और रूस के बीच होने वाली संभावित संधि में नयी रणनीतिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि के अंतर्गत लाए गए मौजूदा हथियार भी शामिल होने चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही। 

अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इसमें मौजूदा न्यू स्टार्ट संधि के तहत शामिल किए गए हथियारों पर विचार कर उन्हें इसके दायरे में लाया जाए।’’ संधि के तहत नयी रूसी हथियार प्रणाली जैसे कि परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पानी के भीतर चलने वाला ड्रोन, परमाणु ऊर्जा से संचालित क्रूज मिसाइल और हवा से हवा में मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को भी शामिल किया जाना चाहिए। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले गुरुवार को एक बयान में कहा था कि वह हथियारों की होड़ को कम करने के लिए रूस और चीन के साथ एक नयी त्रिस्तरीय संधि का प्रस्ताव पेश करेंगे। 

चीन ने ट्रम्प के प्रस्ताव को ठुकराते हुए शुक्रवार को कहा था कि वह अमेरिका और रूस के साथ किसी भी प्रकार की त्रिस्तरीय संधि में शामिल नहीं होना चाहता। गौरतलब है कि अमेरिका और रूस ने 2010 में न्यू स्टार्ट समझौता किया था जिसके तहत दोनों देशों ने हथियारों की होड़ पर नियंत्रण लगाने की सहमति जताई थी। यह समझौता फरवरी 2021 में समाप्त हो जाएगा और अभी तक अमेरिका ने इसे आगे बढ़ाने को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »