29 Mar 2024, 07:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस : इटली में मरने वालों की संख्या 463 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2020 4:58PM | Updated Date: Mar 10 2020 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 463 हो गयी है। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को यह जानकारी दी। इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7375 हो गयी है। बोरेली ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 97 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में अधिकतर 80 से 90 वर्ष आयु वर्ग के हैं। इटली का उत्तरी लोम्बार्डी प्रांत इससे सर्वाधिक प्रभावित है जहां सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है।
 
इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तरी और केन्द्रीय क्षेत्रों में यात्रा संबंधी प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। कोरोना वायरस से मोडेना, पर्मा, पियासेंज, रेडियो एमिलिया, राम ने, पेसारो और उरबिनो, एलेसेंड्रा, एस्टी, नोवारा, वर्बानो क्यूसियो ओस्सोला, वर्सेली, पादुआ, ट्रेविसो और वेनिस आदि सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »