29 Mar 2024, 05:03:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

धमाकों के बीच अशरफ गनी ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2020 12:40AM | Updated Date: Mar 10 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पद की एक बार फिर से शपथ ले ली है। पिछले महीने अफगानिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे जारी किए थे। अशरफ गनी इस चुनाव में विजयी हुए थे। हाल ही में यूएस और तालिबान के बीच शांति समझौता हुआ था। उम्मीद थी कि इसके बाद देश के हालात बदलेंगे।लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा क्योंकि गनी के शपथ ग्रहण के दौरान ही प्रेसिडेंशियल पैलेस के पास कई ब्लास्ट हुए।
 
अशरफ गनी शपथ ले रहे थे और तभी प्रेसिडेंशियल पैलेस के पास कई ब्लास्ट हुए। सुरक्षा बलों ने दौड़कर गनी को घेर लिया था। अशरफ गनी इस दौरान मंच पर ही रहे और लोगों से बैठे रहने का इशारा करते रहे। एक तरफ प्रेसिडेंशियल पैलेस में अशरफ गनी का शपथ ग्रहण हुआ, तो वहीं सिपेदार पैलेस में भी एक शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। यहां गनी के मुख्य विरोधी अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने खुद से ही राष्ट्रपति पद की शपथ का आयोजन कर लिया था।अब्दुल्लाह ने राष्ट्रपति चुनाव में गनी की जीत को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। अब्दुल्लाह ने चुनाव में वोटर फ्रॉड  का आरोप लगाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »