26 Apr 2024, 00:23:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में होली की धूम - इमरान ने हिंदू समुदाय के लिए दो दिन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2020 12:39AM | Updated Date: Mar 10 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान में होली के मौके पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने हिन्दुओं को बधाई देकर दो दिन सोमवार और मंगलवार को होली मनाने की बात कही। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने द्वीट कर कहा,हिन्दू संप्रदाय के लोगों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं।
इसके पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को होली के मौके पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई। रविवार को जारी की गई अधिसूचना में मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने 9 और 10 मार्च को सिर्फ हिंदू समुदाय के लिए अवकाश घोषित किया था।
 
सिंध पाकिस्तान का पहला प्रांत था जिसने 2016 में हिंदू समुदाय के लिए होली पर अवकाश की घोषणा की थी। पाकिस्तान की 20 करोड़ की आबादी में 2 फीसदी आबादी हिंदुओं की है और सबसे ज्यादा हिंदू आबादी सिंध प्रांत में ही है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री कमाल खान ने होली के मौके पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हिंदुओं के लिए विजय का दिन है और रंगों का इस्तेमाल बसंत ऋतु का प्रतीक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »