24 Apr 2024, 01:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दो बसों में भयानक टक्‍कर - 27 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2020 12:31AM | Updated Date: Mar 10 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
अकरा। घाना के मध्यवर्ती शहर किंटाम्पो के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी। चश्मदीदों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री बस और एक मिनी बस के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद आग लग गयी। इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी। किंटाम्पो म्युनिसिपल असेंबली के सदस्य माथियास तारसुन ने बताया कि आग बुझा ली गयी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में ज्यादातर लोगों की मौत आग में झुलसने के कारण हुई और उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »