26 Apr 2024, 00:53:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 21 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2020 10:21AM | Updated Date: Mar 9 2020 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है जबकि अब तक कुल 545 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जॉन हॉपकिंस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र ने यह जानकारी दी है। 

वाशिंगटन के किंग काउंटी में सर्वाधिक 17 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा स्रोहोमिश काउंटी में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। फ्लोरिडा में दो जबकि कैलिफोर्निया में एक मौत हुई है। अमेरिका के न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा समेत आठ प्रांतों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर आपातकाल की घोषणा कर दी गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »