26 Apr 2024, 04:52:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोनावायरस : चीन में स्वस्थ होने के बाद 1,661 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2020 2:04PM | Updated Date: Mar 8 2020 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस संक्रमण से ग्रसित होने और उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर शनिवार को कुल 1,661 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नेशनल हेल्थ कमीशन ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। कमीशन ने अपनी डेली रिपोर्ट में कहा कि अब तक की बात करें, तो शनिवार तक कुल 57,065 मरीज सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर जा चुके हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीओवीआईडी-19 से संक्रमित मामलों की संख्या शनिवार रात तक कुल 80,695 रही। साथ ही इसके चलते अब तक 3,097 मौतों की पुष्टि की जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »