19 Apr 2024, 10:23:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में होटल ढहने से चार लोगों की दबने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2020 12:42PM | Updated Date: Mar 8 2020 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फूझो। चीन के फूजिआन प्रांत में एक होटल की इमारत गिरने से चार लोगों की दबने से मौत हो गयी। प्रशासन ने रविवार को चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। क्वानझाऊ शहर में स्थित शिंजिया होटल की इमारत शनिवार को लगभग सात बजे गिरने से 71 लोग फंस गये जिसमें 42 लोगों को बचा लिया गया जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना के वक्त होटल में कुछ काम चल रहा था। होटल के मालिक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
 
क्वांझू शहर के स्थानीय अग्निशमन विभाग ने 200 से अधिक दमकल गाड़यिों को घटनास्थल पर भेजा, जबकि फुजयिान प्रांत ने 800 से अधिक अग्निशमन कर्मियों और सात बचाव स्वानों के साथ 11 खोजी और बचाव दल भेजे हैं।आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव के साथ मदद करने और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक कार्य दल को क्वांझू भेजा है। मंत्रालय ने पीड़तिों के बचाव के लिए सभी प्रयासों का आग्रह किया और आपदाओं की रोकथाम पर जोर दिया। दुर्घटनास्थल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »