20 Apr 2024, 02:09:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 145

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2020 12:03AM | Updated Date: Mar 8 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में जानलेवा कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 145 और संक्रमितों की संख्या 5,823 हो गई है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।  अधिकारी ने बताया कि अब तक वायरस से संक्रमित 1,669 लोग ठीक हो चुके हैं। ईरान में कोरोना वायरस का पहला मामला 18 फरवरी को क्योम शहर में सामने आया था। कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद ईरान में एहतियात के तौर पर स्कूलों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कंसर्ट और खेल जैसे सभी कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »