23 Apr 2024, 12:51:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में ढहा छह मंजिला अस्पताल - कोरोना वायरस के 70 मरीज दबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2020 12:02AM | Updated Date: Mar 8 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वांझू। चीन में कोरोना वायरस के कहर के बीच एक और दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां के क्वांझू शहर में शनिवार को एक होटल की इमारत गिर गई, जिसमें करीब 70 लोग दब गए। ये सभी कोरोना के मरीज बताए जा रहे हैं। मलबे से 23 मरीजों को बाहर भी निकाल लिया गया है।
सरकारी अखबार चाइना डेली के मुताबिक करीब 70 लोग अब भी इमारत के मलबे में फंसे हुए हैं।
 
हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ और बचाव एवं राहत कार्य अभी भी जारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोनोवायरस की रोकथाम और नियंत्रण के दौरान प्रांत में आए लोगों का पता लगाने और उनके इलाज के लिए इस होटल का इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां उन लोगों को रखा गया था जो इस वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »