19 Apr 2024, 19:49:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन ने असद को तुर्की के साथ समझौते की जानकारी दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 8:50AM | Updated Date: Mar 7 2020 8:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया के नेता बशर असद को फोन कर तुर्की के साथ हाल ही में हुए समझौते के बारे में जानकारी दी। प्रेस सर्विस ने बयान जारी कर कहा,‘‘रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। 

उन्होंने गत पांच मार्च को रूसी-तुर्की शिखर सम्मेलन के दौरान किए गए समझौतों के बारे में असद को सूचित किया और कहा कि उनके कार्यान्वयन से इदलिब क्षेत्र में स्थिति स्थिर हो जाएगी।’’ बयान के अनुसार असद ने रूस और तुर्की के नेताओं के बीच बातचीत के परिणाम की प्रशंसा की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस के समर्थन और सीरिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »