20 Apr 2024, 08:48:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गाजा में शरणार्थियों के शिविर में आग लगने से 11 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:28AM | Updated Date: Mar 7 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा। गाजा पट्टी में शरणार्थियों के शिविर में स्थित बेकरी में गुरुवार को आग लगने के कारण 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी और 53 लोग घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं जबकि 14 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
 
हमास द्वारा संचलित सिविल डिफेंस के अनुसार शरणार्थियों के शिविर में स्थित बेकरी में गैस बलून फटने के कारण आग लगी थी। आग लगने के कारण आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है जबकि 20 से ज्यादा दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »