25 Apr 2024, 20:09:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में मुठभेड़ में सात की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 2:27PM | Updated Date: Mar 6 2020 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारी और पांच तालिबानी आतंकवादी मारे गये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता इस्मतुल्लाह मुरादी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी कुंदूज के बाहर महमोरयत-ए-दुवुम क्षेत्र में तालिबान आतंकवादियों ने एक थाने पर हमला कर दिया जिसके बाद आज सुबह मुठभेड़ शुरू हो गयी। 

तालिबान आतंकवादियों और पुलिस के बीच चली दो घंटे की मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी और दो आतंकवादी घायल भी हुये हैं।’’ कुंदूज प्रांत में अक्सर संघर्ष होते रहते हैं क्योंकि यहां तालिबान सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों को अंजाम देता रहता है। इससे पहले बुधवार को तालिबान ने शहर के बाहरी क्षेत्र बाग-ए-शरकत में एक सैन्य शिविर पर हमला किया जिसमें 12 अफगानिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »