19 Apr 2024, 00:36:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना से 3305 लोगों की मौत, एक लाख लोग संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 1:16AM | Updated Date: Mar 6 2020 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। विश्व के 70 से अधिक देशों में कोरोना वायरस के कहर से अब तक 3305 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब एक लाख लोग (96,170) इस वायरस से संक्रमित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की गुरुवार की सुबह जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी। इसके मुताबिक खतरनाक कारोनो के कहर से पड़ोसी चीन सबसे गंभीर रूप से प्रभावित है जहां आज सुबह तक 3012 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80409 लोग इससे अभी भी संक्रमित हैं।
 
चीन के स्वास्थ्य प्रशासन ने कहा कि उन्हें 139 नए मामलों की पुष्टि की खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार कोरोना वायरस के कारण सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुई हैं। चीन में अब तक 52045 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। चीन के अलावा ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और अमेरिका इस वायरस की चपेट में हैं। ईरान और इटली में कोरोना से अब तक 107-107 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि ईरान में अब तक 3513 लोग एवं इटली में 3089 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
 
दक्षिण कोरिया में कोरोना से अब तक 6088 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 40 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, जहां चीनी नागरिकों की अच्छी खासी आबादी निवास करती है, भी कोरोना के कहर से अछूता नहीं है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 129 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा चीनी यात्रियों के साथ आये क्रूज शिप (डायमंड प्रिंसेस) जिसे जापान के बंदरगाह पर रोका गया था, की कहानी भी किसी से छिपी नहीं। इस क्रूज पर सवार छह लोगों की कोरोना से मौत हो गयी जबकि 706 लोग अब भी संक्रमित हैं।
 
इसके अलावा जापान में अब तक छह, फ्रांस में चार, हांगकांग और आस्ट्रेलिया में दो-दो तथा स्पेन, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और ताइवान में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।  कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रही। इस वायरस से जर्मनी में 349, जापान में 317, फ्रांस में 212, स्पेन में 200, सिंगापुर में 117, हांगकांग में 104, ब्रिटेन में 85, स्विट्जरलैंड में 58, कुवैत में 56, ऑस्ट्रेलिया में 52  मलेशिया में 50, बहरीन में 49, थाईलैंड में 47 और ताइवान में 42 लोग संक्रमित हैं। भारत भी इस वायरस से अछूता नहीं है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आ चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »