18 Apr 2024, 13:03:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में मुठभेड़, 6 पुलिसकर्मियों की मौत, 8 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 4:14PM | Updated Date: Mar 4 2020 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरुजगन में पुलिस और तालिबानी आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, और आठ आतंकवादी मारे गए। पुलिस प्रवक्ता जुर्गे ईबादी ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने उरुजगन प्रांत की राजधानी टिरिक कोट के नाचिन में सुरक्षा चौकी पर मंगलवार देर रात हमला किया। इस हमले में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और पुलिस की कार्रवाई में आठ आतंकवादी मारे गये। उन्होंने कहा कि इस हमले में सात पुलिसकर्मियों सहित 11 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने चौकी पर नियंत्रण कर लिया है और अन्य आतंकवादी भाग गये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »