19 Apr 2024, 14:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 1:08PM | Updated Date: Mar 4 2020 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। आस्ट्रेलिया के सिडनी में एक वृद्धाश्रम में काम करने वाली महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आने के साथ ही देश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 41 पर पहुंच गयी। यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि लगभग 50 वर्षीय इस महिला को यह संक्रमण कैसे लगा। अधिकारियों ने बताया कि वृद्धाश्रम में उसके संपर्क में आये सभी लोगों को अलग-थलग रखा गया है। इस दौरान एक 95 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक मौत हो गयी हालांकि विशेषज्ञ इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि उनकी मौत इस वायरस के कारण हुई।        

डायमंड प्रिसेंस जहाज पर जापान से आये एक 78 वर्षीय वृद्ध की पर्थ में रविवार को मौत होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया में मृतकों की संख्या बढ़ी नहीं है। न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य अधिकारी ने पिछले रविवार से कोरोना वायरस के 11 नये मामले दर्ज किये हैं जिससे यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गयी है। अधिकारियों ने कहा कि हम सभी संक्रमित लोगों को अलग रखने का प्रयास कर रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ केरी चांट ने बताया कि आस्ट्रेलिया में संक्रमित हुुए तीन लोगों के अलावा ज्यादातर मामले बाहरी यात्रियों से जुड़े हैं।              

क्वींसलैंड राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को एक 20 वर्षीय चीनी नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है जिससे इस प्रांत में संक्रमित लोगों की संख्या तीन से बढ़कर 10 हो गयी है। वह 23 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया आया था और देश में आने से पहले 14 दिनों तक दुबई में रहा। वह डॉक्टरों की देखरेख में है और उसकी स्थिति स्थिर बनी है। इस बीच विक्टोरिया राज्य में ईरान से मेलबर्न आये एक 30 वर्षीय व्यक्ति में यह संक्रमण पाये जाने के बाद इस राज्य में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »