25 Apr 2024, 14:15:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में कोरोना वायरस के पांच नए मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 7:39AM | Updated Date: Mar 4 2020 7:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक में खतरनाक कोरोना वायरस के पांच मामलों की पुष्टि हुयी है जिसके बाद देशभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है। इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि दर्ज किये गए पांच मामलों में से एक बगदाद, दो वसित प्रांत और एक-एक नजफ और कर्बला प्रांत का है। उन्होंने हालांकि इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी है और इन नये मामलों की पुष्टि के साथ देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है। 

इराकी के स्वास्थ्य अधिकारी देशभर में दर्ज किये गए वायरस के मामलों को बेहद गंभीरता से ले रहे है और इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियातन कदम भी उठाये जा रहे है। गौरतलब है कि जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के 70 देशों में अबतक 3100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 89000 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। विश्व में कोरोना के संक्रमण से प्रभावित लोगों में से अबतक 42 हजार लोगों को इससे मुक्ति दिलायी गयी है और वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »