20 Apr 2024, 17:32:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मलेशिया में कोरोना के 7 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 36 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 12:42AM | Updated Date: Mar 4 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालम्पुर। मलेशिया में मंगलवार को कोरोनावायरस के सात नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 36 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बयान जारी कर जानकारी दी कि वायरस से संक्रमित ये सात लोग मलेशियाई नागरिक हैं। इनकी उम्र 40 और 58 वर्ष के बीच है और ये मलेशिया में 26वें संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में थे। वायरस से संक्रमित 26वें मलेशियाई व्यक्ति (52) ने जनवरी के मध्य में चीन के शंघाई की यात्रा की थी। उसमें 27 फरवरी को कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये जिसके बाद उसी दिन उसने एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। 29 फरवरी को उसमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
मंत्रालय के अनुसार सात नये मामलों में, दो लोगों ने हाल ही में आॅस्ट्रेलिया, एक ने मिस्र और एक ने मलेशियाई राज्य सारवाक की यात्रा की थी जबकि तीन लोगों ने हाल में दूसरे स्थान की यात्रा नहीं की थी। इन सभी का इलाज चल रहा है ओर इनकी हालत स्थित है। सात नये मामलों के साथ मलेशिया में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है जिनमें से 22 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »