29 Mar 2024, 19:56:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोनावायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या पांच हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2020 4:19PM | Updated Date: Mar 3 2020 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक और व्यक्ति में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के साथ ही इस घातक विषाणु से ग्रसित मरीजों की संख्या पांच हो गई है। स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री के  विशेष सहायक जफर मिर्जा ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने आज तड़के ट्वीट कर कहा कि इस संक्रमण से ग्रसित पांचवें व्यक्ति की हालत स्थिर है और उपचार की उचित व्यवस्था की गई है, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तृत व्योरा नहीं दिया। इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान चिकित्सा विज्ञान संस्थान के सूत्रों ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि इस संक्रमण से ग्रसित पांचवां मरीज एक 45 वर्षीय महिला है और वह उत्तर गिलगिट बालटिस्तान क्षेत्र की निवासी है। वह ईरान की धार्मिक यात्रा पर गई थी और वहां से लौटने के बाद इस वायरस के लक्षण पाये जाने जाने पर वह अस्पताल पहुंची थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »