18 Apr 2024, 05:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोरोनावायरस से चार और मौतें, कुल पुष्ट मामले 91 हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2020 3:23PM | Updated Date: Mar 3 2020 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिका में जानलेवा कोरोनावायरस  से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो  गई है और इससे संक्रमित पुष्ट मामलों की संख्या  कम से कम 91 तक हो गई है। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने यह जानकारी दी है। स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि ये सभी छह मौतें वाशिंगटन के उत्तर पश्चिमी  क्षेत्र में हुई है और पांच लोग किंग काऊंटी के थे तथा एक समीपवर्ती नोमोहिस काऊंटी का था। चार लोगों की मौत सिएटल उपशहर के एक नर्सिंग होम से जुड़ी है। इस बीच इलीनोइस के गवर्नर जे बी प्रित्जकर ने राज्य के सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारियों  को अतिरिक्त निगरानी बरतने को कहा है और यह भी कहा कि इस हफ्ते के अंत तक मध्य और दक्षिण इलिनोइस में काम करना शुरू कर देंगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »