26 Apr 2024, 00:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुरक्षा परिषद के चार सदस्य देशों ने की सीरिया में सैन्य तनाव समाप्त करने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:47PM | Updated Date: Feb 29 2020 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चार सदस्य देशों बेल्जियम, एस्टोनिया, फ्रांस और जर्मनी तथा पोलैंड ने उत्तर-पश्चिम सीरिया में सैन्य तनाव  को तत्काल समाप्त करने की मांग की है। संरा में एस्टोनिया के स्थायी प्रतिनिधि स्वेन जुर्गेनसन ने पांचों देशों के संयुक्त बयान को पढ़ते हुए शुक्रवार को कहा, ‘‘इदलिब में सैन्य गतिरोध को अवश्य रोका जाना चाहिए। अब इसे जरूर रोक दिया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम गुरुवार को इदलिब में तुर्की के सैनिकों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और तुर्की के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं।
 
हम तुर्की के सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं।’’ सीरिया के इदलिब प्रांत में जारी हिंसा को लेकर बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, एस्टोनिया,  ब्रिटेन, अमेरिका  और डोमिनिकन गणराज्य की गुजारिश पर सुरक्षा परिषद ने आपातकालीन बैठक बुलायी थी। उल्लेखनीय है कि सीरिया के सैनिकों द्वारा हमले में कथित तौर पर तुर्की के 33 सैनिक मारे गये थे। इस घटना के बाद तुर्की समर्थक सेना और रूस की सहयोग वाली सीरिया की सेना के बीच तनाव बढ़ गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »