29 Mar 2024, 02:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विज्ञान ने किया चमत्कार, युवती का शरीर हुआ गायब....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:16AM | Updated Date: Feb 29 2020 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप जानते ही है कि आज विज्ञान ने नई टेक्‍नोलॉजीयों पर महारथ हासिल करते ही जा रही है। ऐसे विज्ञान ने विज्ञान जगत में कई बुलंदिया छुई है। आप ने मैजिकल शो में देखा होगा कि जादूगर पलक झपकते ही कुछ भी गायब कर देते है। आज के दौर में विज्ञान भी इतना आगे बढ़ चुका है कि वह भी एक जादूगर से कम नहीं है, जो असंभव को संभव बना देता है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती पल भर में आंखों के सामने से ओझल हो जाती है, जो विज्ञान का एक चमत्कार है।
 
फिजिक्सि एस्ट्रोनॉमी डॉट ओआरजी ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक युवती पारदर्शी कपड़े जैसी कोई चीज अपने हाथ में ली है। उसकी विशेषता यह है कि उसके आर-पार साफ-साफ देखा जा सकता है। वह युवती उस कपड़े जैसी चीज को अपनी कमर से नीचे लपेट लेती है, ऐसा करने से उसके शरीर का नीचला हिस्सा मानो जैसे गायब हो गया हो। उसके पीछे की चीजें साफ-साफ दिखाई देती हैं। युवती फिर धीरे-धीरे उस कपड़े जैसी चीज से अपने शरीर को ढंक लेती है। देखते ही देखते वो अचानक गायब हो जाती है। उसके पीछे का सारा दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जैसे कि वह वहां पर मौजूद ही न हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »