19 Apr 2024, 13:28:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में आतंकी हवाई हमले में दो सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 1:31AM | Updated Date: Feb 28 2020 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। सीरिया के इदलिब क्षेत्र में एक हवाई हमले में दो तुर्की सैनिकों की मौत हो गयी है। डेली सुबह अखबार ने तुर्की रक्षा मंत्री हुलुसी अकर के हवाले से जानकारी दी है।  मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि इस हवाई हमले में दो सैनिक मारे गए है और दो अन्य सैनिक घायल हो गये। इससे पहले तुर्की नेता रेसेप तैयप अर्दोगन ने कहा कि रूस से बातचीत में तुर्की अभी भी इदलिब क्षेत्र को लेकर संतोषजनक निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है और  वह क्षेत्र में सैन्य आपरेशन के लिये तैयार था। इस बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने इस खराब स्थिति बताया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »