29 Mar 2024, 04:17:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोनोरा वायरस चेक गणराज्य के नागरिक इस समय इटली नहीं छोड़े- बेबीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 11:05AM | Updated Date: Feb 26 2020 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्राग। चेक गणराज्य की सरकार ने इटली में कोनोरा वायरस फैलने के मद्देनजर अपने नागरिकों को उत्तरी इटली की यात्रा नहीं करने और वहां रह रहे चेकवासियों को भी इटली नहीं छोड़ने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री आंद्रेज बेबीज ने मंगलवार को कहा कि यूरोप में फैल रहे कोरोना वायरस के मद्देनजर चेक गणराज्य की सुरक्षा परिषद की बैठक में सुरक्षा संबंधी उपायों के तहत अपने नागरिकों इटली नहीं छोड़ने और वहां की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गयी है।

बेबीज बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अपने नागरिकों को उत्तरी इटली के लोम्बार्डी और वेनेटो  क्षेत्रों की यात्रा नहीं करने की सलाह देते हैं और इस स्थिति में अगर आवश्यक न हो तो नागरिकों को इटली नहीं छोड़ने की सलाह दी जाती है।’’ उल्लेखनीय है कि यूरोपीय देश इटली में इस समय कोनोरा वायरस से 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 320 लोग इससे संक्रमित है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »