26 Apr 2024, 05:18:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में स्वीडन के नागरिक को 10 वर्ष की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 2:41PM | Updated Date: Feb 25 2020 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के झेजियांग प्रांत के निंग्बो शहर की एक अदालत ने चीनी मूल के स्वीडन के नागरिक गुई मिन्हाई को देश की खुफिया जानकारियां लीक करने के मामले में 10 वर्ष की कैद की सजा सुनायी है। गुई मिन्हाई हांगकांग में एक पुस्तक की दुकान का सह-मालिक था। चीन ने उस पर देश की खुफिया जानकारियों लीक करने का आरोप लगाया है।

अदालत ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘चीनी के निंग्बो शहर के इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने 24 फरवरी को अपना फैसला सार्वजनिक किया जिसके तहत गुई मिन्हाई को देश की खुफिया जानकारियां गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने का दोषी घोषित किया गया है। गुई मिन्हाई को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है और पांच वर्षों के लिए उसे सभी राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि गुई मिन्हाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और फैसले के खिलाफ अपील करने का उसका इरादा नहीं है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »