29 Mar 2024, 18:59:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

व्हाइट हाउस ने कांग्रेस से 2.5 अरब डॉलर के बजट का किया अनुरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 10:52AM | Updated Date: Feb 25 2020 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए अमेरिकी कांग्रेस से 2.5 अरब डॉलर के बजट पास करने का अनुरोध किया है। अमेरिका के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के अनुसार वायरस से लड़ने के लिए टीके के विकास के लिए बजट की एक अरब से ज्यादा की राशि खर्च होगी और शेष धन का प्रयोग स्वास्थ्य संबंधी आश्वयक उपकरणों को खरीदने एवं उनकी आपूर्ति के लिए किया जाएगा। 

पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के सर्वाजनिक स्वास्थ्य समूहों ने व्हाइट हाउस को कांग्रेस से आपातकाल राशि जारी करने के लिए कहने की अपील की थी। कोराना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिये मांगी गई राशि 2014 में इबोला वायरस से निपटने के लिए मांगी गई राशि से बहुत कम है। वर्ष 2014 में इबोला वायरस से निपटने के लिए 6.2 अरब डॉलर के बजट का अनुरोध किया गया था।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »