23 Apr 2024, 23:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में डायरिया से पांच बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 11:23AM | Updated Date: Feb 14 2020 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगदिशु। सोमालिया में के दक्षिण क्षेत्र के मध्य शबेले के बाल'द शहर में डायरिया के कारण पांच बच्चों की मौत हो गयी। बाल'द शहर के गवर्नर हंबली अब्दुल्लाही अहमद ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि शहर में फैली डायरिया बीमारी के कारण अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है और एक ताजा मामले में पांच बच्चों की मौत हो गयी है। गवर्नर ने कहा, ‘‘सात साल से कम की आयु वाले पांच बच्चों की डायरिया से ग्रस्त होने के कारण मौत हो गयी जबकि आठ अन्य बच्चे इस प्रभावित है।’’ उन्होंने कहा कि बाल'द शहर के कई गांवो में कई लोग डायरिया से ग्रस्त है।
 
उन्होंने कहा,‘‘हम लोगों को डायरिया से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है लेकिन मरीज कई गांवों से सामने आ रहे है। हमने कई मानव अधिकारी संस्थाओ से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की है।’’ गौरतलब है कि इससे पहले 29 नवम्बर को सोमालिया के मध्य क्षेत्र हिरान में डायरिया के कारण 15 लोगों की मौत हो गयी थी। पिछले वर्ष नवंबर में बेलेवियने में बाढ़ से तीन लाख लोग विस्थापित हो गए थे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार शबेले नदी के तट के टूटने के बाद 85 प्रतिशत तक शहर पानी में डूब गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »