29 Mar 2024, 05:29:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त अरब कुछ वर्षों में अंतरिक्ष में आठ उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 6:29PM | Updated Date: Oct 9 2019 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिटी। संयुक्त अरब अमीरात आने वाले कुछ वर्षों में अंतरिक्ष में आठ उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा और वर्ष 2020 तक उसकी मंगल मिशन की भी योजना है। संयुक्त अरब अमीरात अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक डॉ मोहम्मद अल अहबाबी ने पत्रकारों को बताया कि आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष में आठ उपग्रह स्थापित किए जाएंगे और अभी अंतरिक्ष में 10 उपग्रह कार्यरत हैं जिन्हें मिलाकर इनकी संख्या 18 हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ यूएई ने अंतरिक्ष को अपना  वर्तमान और भविष्य का कार्यस्थल बना लिया है और पिछले 20 वर्षों में इस  क्षेत्र में काफी निवेश किया है। इस समय उपग्रहों की संख्या को देखते हुए  इस क्षेत्र में यूएई इस क्षेत्र में सबसे अग्रणी देश है और अंतरिक्ष में  हमारे 10 उपग्रह हैं तथा आने वाले तीन वर्षों में आठ उपग्रहों को  प्रक्षेपित किया जाएगा।’’ उन्होने बताया कि अगले वर्ष यूएई मार्स मिशन भेजेगा और यह वैज्ञानिक मिशन होगा। इसमें एक अंतरिक्ष यान  मंगल ग्रह पर भेजा जाएगा जो वहां के वातावरण के बारे में जानकारियां  एकत्र करेगा और इस डाटा को वापस भेजा जाएगा तथा  विश्व के 200 विश्वविद्यालय  इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »