29 Mar 2024, 01:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान खान ने अमेरिका में सक्रिय कश्मीर स्टडी ग्रुप से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 7:42PM | Updated Date: Sep 22 2019 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका में सक्रिय कश्मीर स्टडी ग्रुप से मुलाकात की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में शामिल होने के लिए यहां आए खान ने शनिवार को कश्मीर स्टडी ग्रुप के संस्थापक फारूक कठवारी से मुलाकात की और उनसे कश्मीर की स्थिति से विश्व को लगातार अवगत कराते रहने को कहा। इस दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को 27 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। खान पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह अपने संबोधन के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठायेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »