28 Mar 2024, 20:58:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोको हराम के हमले में कैमरून के पांच सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 12:04PM | Updated Date: Sep 16 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

याओंडे। कैमरून ने उत्तरी क्षेत्र सोइरम में आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में पांच सैनिक मारे गये हैं और नौ अन्य घायल हुए हैं। सेना ने सोमवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि  बोको हराम के आतंकवादियों ने शनिवार रात सोइरम इलाके में एक मकान में आग लगा दी और इसी इलाकें में एक सैन्य कमांड चौकी पर भी हमला कर दिया।
 
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमले में नौसेना के पांच सैनिकों समेत कुल नौ सैनिक घायल भी हुए हैं। सेना ने आतंकवादियों के हथियारों को जब्त कर लिये हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी बोको हराम ने करावा क्षेत्र में हमला किया था जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गयी थी। सुरक्षा रिपोर्टों के अनुसार वर्ष 2014 से उत्तरी क्षेत्र में बोको हराम के हमलों में अब तक दो हज़ार लोगों की जान जा चुकी है,हालांकि पिछले एक साल में हमलों में कमी आयी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »