29 Mar 2024, 17:48:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर दिया भड़काऊ बयान - याद रखना मेरी जान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 3:16PM | Updated Date: Sep 14 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। उसने दुनिया के देशों से इस मसले पर बात की लेकिन उसे किसी का साथ नहीं मिला। इस निराशा में वहां के नेताओं के साथ-साथ पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी भी तिलमिलाए हुए हैं।
 
इमरान के सुर में सुर मिलाने में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अफरीदी ने भी इमरान की बातों को एक तरह से दोहराते हुए कहा कि बात कश्मीर की नहीं इंसानियत की है। इस रैली में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भी भड़काऊ बयान दिया।
 
अफरीदी ने अपने दादा का जिक्र कर कश्मीर का मुद्दा यूएन में उठाने की मांग की। शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह भड़काऊ बयान दे रहे हैं। अफ़रीदी ने कहा कि 'आजाद कश्मीर के बड़ों ने मेरे दादा को गाजी-ए-कश्मीर का रकब दिया है तो इसलिए मैं कश्मीर के साथ हूं।
 
अफरीदी ने कहा कि 'मैं हर जालिम के खिलाफ हूं, मजलूम के साथ हूं। बात कश्मीर की नहीं है, बात इंसानियत की है। दुनिया के किसी भी कोने में जुल्म होगा, हम पाकिस्तानी, हम मुसलमान उनके लिए आवाज उठाएंगे जुल्म के खिलाफ। उन्होंने कहा कि हम सबको होशियार हो जाना चाहिए, हम सबको एक कौम बनना चाहिए... एक बात याद रखना मेरी जान... जब तक हम एक कौम नहीं होंगे लोग हमारे खिलाफ जुल्म करते रहेंगे। अपने भाषण में शाहिद अफरीदी ने इमरान खान और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की प्रशंसा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »