29 Mar 2024, 03:53:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने में दो प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी, चांदी 8.6 फीसदी लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 1:41PM | Updated Date: Mar 22 2020 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में तेजी रही जबकि चाँदी पर भारी दबाव देखा गया। समीक्षाधीन सप्ताह में सोना 900 रुपये यानी 2.11 फीसदी की बढ़त के साथ 42,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी 3,660 रुपये यानी 8.62 फीसदी की भारी साप्ताहिक गिरावट के साथ 38,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। विदेशों में सोना दो प्रतिशत और चाँदी 14 फीसदी से अधिक टूट गयी।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आलोच्य सप्ताह के दौरान सोना हाजिर 30.90 डॉलर यानी 2.02 प्रतिशत लुढ़ककर 1,498.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 1,501.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 2.14 डॉलर यानी 14.54 फीसदी लुढ़ककर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 12.58 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इससे पहले के सप्ताह में यह 11 प्रतिशत लुढ़क गयी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »