19 Apr 2024, 06:04:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक सप्ताह में आठ फीसदी लुढ़का सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 3:59PM | Updated Date: Mar 15 2020 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही भारी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में भी बीते सप्ताह सोना आठ फीसदी से अधिक टूटकर करीब सवा महीने के निचले स्तर 41,670 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। पूरे सप्ताह के दौरान सोना 3,740 रुपये यानी 8.24 फीसदी सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 41,670 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। यह 06 फरवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। चाँदी भी 5,890 रुपये यानी 12.18 फीसदी की भारी साप्ताहिक गिरावट के साथ 42,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गयी जो 03 अगस्त 2019 के बाद का निचला स्तर है। 

विदेशों में रही सात साल से अधिक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के कारण स्थानीय बाजार में भी सोने-चाँदी पर दबाव रहा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 147.85 डॉलर यानी 8.82 प्रतिशत लुढ़ककर 1,529.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 144.10 डॉलर की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 1,528.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 1.61 डॉलर यानी 10.94 फीसदी लुढ़ककर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 14.72 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »