29 Mar 2024, 21:06:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर के वास्तु दोष से छुटकारा दिलाएंगी ये 5 चीजें, कभी भी नहीं होगी धन की कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2020 1:08AM | Updated Date: Oct 15 2020 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार घर में वास्तु दोष होने की वजह से भी मन अशांत रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की चीजों का रखरखाव भी कहीं ना कहीं वास्तु से ही जुड़ा हुआ होता है। वहीं कुछ लोग धन को लेकर भी परेशान रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी वजह घर का वास्तु दोष हो सकता है। अगर आप घर के वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं और धन संबंधी परेशानियों से निजात चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार घर में इन चीजों का रखना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। जानें वो कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें घर में लाने से ना केवल घर का वास्तु दोष दूर होगा बल्कि घर हमेशा धन धान्य से भरा रहेगा।

घर के मुख्य द्वार पर लगाए लक्ष्मी कुबेर की तस्वीर : वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी कुबेर की मूर्ति जरूर लगाएं। इन दोनों की तस्वीर लगाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

घर में रखें वास्तु देवता की मूर्ति : वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी के घर में वास्तु दोष है तो वो अपने घर में वास्तु देवता की मूर्ति जरूर रखें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

धातु का बना कछुआ : वास्तु के अनुसार घर में धातु के बने कछुए या फिर मछली को रखना शुभ माना जाता है। इन्हें रखने से घर की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

क्रिस्टल का पिरामिड : वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल का पिरामिड भी घर में पैसों की बरकत करता है। इस पिरामिड को घर के उस हिस्से में रखें जहां पर परिवार के सदस्यों का सबसे ज्यादा उठना बैठना होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »